कलीनगर तहसील में रात के अंधेरे में सक्रिय खनन माफिया
चादुपुर से कलीनगर गौशाला के पास भारी भरकम प्लाट का पटान

कलीनगर तहसील में रात के अंधेरे में सक्रिय खनन माफिया
चादुपुर से कलीनगर गौशाला के पास भारी भरकम प्लाट का पटान
अवैध खनन मिट्टी भरी ट्रालियां सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे
पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है और आए दिन खनन की खबरें आम हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार चादुपुर से कलीनगर गौशाला के पास एक भारी भरकम प्लाट पर रात के अंधेरे में पटान कर खनन किया जा रहा है। इसी तरह तहसील के पास भी एक और प्लाट में खनन माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी खनन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी से भरी ट्रालियां सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही हैं जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय खनन माफिया मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं और संबंधित अधिकारियों की नाक के नीचे डंके की चोट पर अवैध खनन कर रहे हैं। उड़ती धूल और मिट्टी से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और सड़कें भी पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। जिम्मेदारों तक को इस पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं होने से अंदेशा जताया जा रहा है कि खनन माफिया संरक्षण पाकर खुलेआम सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन तुरंत बंद कराया जाए और खनन गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
________________________
मामले की मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। जांच कर रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।
एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह
________________________
पूरा प्रकरण संज्ञान में आया है। इस मामले में कोई शिकायत भी मिली है। जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।
तहसीलदार कलीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह
_______________________
हम मामले की जांच कर रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
नायब तहसीलदार अक्षय कुमार यादव




