यूपी

गांव-गांव गूंजा भीम संकल्प सौरभ भारतीय ने छेड़ा संगठन बनाओ अभियान

डेढ़ दर्जन गांवों में जुटे कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प संगठन सशक्त समाज सशक्त का नारा बुलंद

गांव-गांव गूंजा भीम संकल्प सौरभ भारतीय ने छेड़ा संगठन बनाओ अभियान

डेढ़ दर्जन गांवों में जुटे कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प संगठन सशक्त समाज सशक्त का नारा बुलंद

पूरनपुर (पीलीभीत)
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में संगठन बनाओ अभियान का दूसरा दिन ट्रांस शारदा क्षेत्र में जोश और जनसमर्थन के साथ मनाया गया। ग्राम शास्त्री नगर अशोक नगर चंदनगर बहादुर नगर लक्ष्मण नगर रामनगर शांतिनगर गौतमनगर नहरौसा कुठिया-गुठिया समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने का संकल्प लिया।सौरभ भारतीय ने कहा — हमारा लक्ष्य है हर गांव हर वार्ड तक संगठन की पहुंच और समाज के हर वर्ग में एकता की भावना को मजबूत करना। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो समानता सम्मान और सामाजिक न्याय की मशाल जलाए रखे हुए है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे संगठन सशक्त — कार्यकर्ता समर्थ के नारे को साकार कर दिखाएंगे। पूरे क्षेत्र में अभियान को लेकर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर जिला संगठन सचिव संजय वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार गौतम तहसील अध्यक्ष बैजनाथ भारती उपाध्यक्ष विजय कुमार बौद्ध तहसील महासचिव मनोज कुमार बौद्ध प्रचारक भारत भूषण जिला मीडिया प्रभारी आलोक भारती सहित सुभाष गौतम अमित राणा अपोलो अरविंद आदर्श कुमार रंजन कुमार सुरेंद्र कुमार गौतम हरेंद्र कुमार गौतम पन्नीलाल गौतम गोपाल मौर्य सुनील गुप्ता श्यामा प्रसाद शर्मा प्रमोद भारती बांकेलाल रवि गौतम सचिन गौतम मनीष गौतम वीरेंद्र भारती जमुना प्रसाद आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!