हर गरीब किसान-मजदूर के साथ मजबूती से खड़ी भाजपा सरकार: अशोक राजा

हर गरीब किसान-मजदूर के साथ मजबूती से खड़ी भाजपा सरकार: अशोक राजा
पूरनपुर (पीलीभीत)।
129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम हरिपुर में रविवार को आयोजित एक विशाल किसान जनसभा में भाजपा नेता अशोक राजा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर गरीब किसान और मजदूर के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि किसी भी किसान को अपने मेहनत के धान का उचित मूल्य पाने में कोई कठिनाई न हो।सभा में किसानों ने शिकायत की कि कुछ केंद्रों पर धान विक्रय का सरकारी मूल्य (MSP) नहीं मिल पा रहा है। इस पर भाजपा नेता अशोक राजा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी केंद्र पर घटतौली या निर्धारित मूल्य से कम मूल्य देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर किसान को समय पर और पूरा मूल्य मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर सर्वेश वर्मा, राकेश शर्मा, नीरज वर्मा, राहुल पांडे, नामचांद, कुशल वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। सभा के दौरान किसानों ने उत्साहपूर्वक भाजपा नेता अशोक राजा का स्वागत किया और सरकार की योजनाओं की सराहना की।




