यूपी

ग्राम पूजा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. गुरभाग सिंह ने लिया मां भगवती का आशीर्वाद

ग्राम पूजा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. गुरभाग सिंह ने लिया मां भगवती का आशीर्वाद

पूरनपुर (पीलीभीत)।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चांट फिरोजपुर, मकरंदपुर और सिरसा में आयोजित ग्राम पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. गुरभाग सिंह ने कहा कि माता भगवती की कृपा से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और योजनाएं जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं।कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।ग्रामवासियों ने भी डॉ. गुरभाग सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगों से अवगत कराया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता लगातार क्षेत्र में विकास के लिए के लिए अग्रसर रहते हैं। जरूरतमंदों के लिए कई दिव्यांग, विधवा सहित कैंपों का भी आयोजन कर लाभ दिला चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!