शेरपुर कलां मे शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया जुलूस- ए- गौसिया
उलमाओ ने मुल्के हिन्दुस्तान के अमनो अमन की दुआ की

शेरपुर कलां मे शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया जुलूस- ए- गौसिया
उलमाओ ने मुल्के हिन्दुस्तान के अमनो अमन की दुआ की
पूरनपुर,पीलीभीत।हजरत अब्दुल कादिर जीलानी सरकार गौसे आजम की याद में जुलूस-ए- गौसिया शान-ओ- शौकत के साथ निकाला गया।जुलूस के दौरान हुई तकरीरों में गौसे आजम की विलादत पर रोशनी डाली गई।जुलूस मे पुलिस बल मौजूद रहा।हजरत गौसुल आजम दस्तगीर शाहे जीलानी की शान मे बड़े ही अदबो-एहतराम व शानो शौकत के साथ टी.टी.एस के तत्वावधान मे शेरपुर कलां मे जुलूस ए गौसिया निकाला गया।जगह जगह लोगो ने जुलूस का स्वागत किया।नारा-तकवीर.नारे-ए रिसालत जुलूस ए गौसिया की सदाओ के साथ साथ उलमाए- एकराम की तकरीर व नात ख्वानी से लोगो को अपनी ओर खींच रही थी।जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जियाउल हक ने गौसे आजम की जिंदगी पर तफसील से रोशनी डालते हुए कहा कि गौसे पाक जिंदा करामातों में एक करामात थे।लोग उनकी जिंदगी से सबक लें। उन्होने ने गौसे आजम की जिंदगी के बारे में बताया।मौलाना साजिद रजा ने तकरीर में कहा कि गौसे पाक सब वालियों के सरदार हैं।उन्होंने गौसे पाक की सीरते जिन्दगी पर बेहतरीन रौशनी डाली और लोगाो को नमाज की दावत भी दी।हाफिज अनीस रजा ने कहा कि हजरत अब्दुल कादिर जीलानी बड़े पीर साहब ने दुनिया में सच्चाई की ऐसी मिसाल पेश की जो आज भी जिन्दा है।उन्होने कहा गौसे पाक की बैसे तो बहुत करामते है अगर बताई जाये तो दिन तो कम पड़ सकते है लेकिन कारामते कम नही पड़ेगी।हाफिज आसिफ रजा ने गौसेपाक के नक्शे कदम पर चलने को कहा। हाफिज अनीस रजा ने गौसे पाक की जिंदगी पर विस्तार से रोशनी डाली।जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मैन रोड नौगमा नबदिया कुरैशियान होता हुआ जामा मस्जिद मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ।जुलूस की देख रेख टीटीएस ने बखूबी निभाई।इसके बाद मुल्के हिन्दुस्तान के अमनो अमन की दुआ की गई।जुलूस मे पुलिस बल मौजूद रहा। मौलाना बासिल जफर,मीनू बरकाती, नदीम रजा,दिलशाद खां,सलमान खां,उवैस बरकाती,जुनैद खा, फरहान रजा,तकी खां,अजीम बेग,इमरान, मुज्जमिल खां,जुनैद शेरी,रेहान खां,नदीम हसन,नदीम नेता,मुन्ना खां,अनीस खां,शोएव खां,सिकन्दर,फरहान कुरैशी, मुदस्सिर,युसूफ,अमानत,
रजबल खां,इन्शाद खां,नईम एडवोकेट,हाफिज शाहिद रजा,फैय्याज अहमद,युनूस एडवोकेट,हाजी रियाजतनूर खां,अमान, गुफरान,अमानत,अनीस,उजैफ,युनूस खां,रेहान रजा, समीर,तसलीम, अमान,फुरकान, जीवरान,मोटू बेग,यासिर बेग,तौसीफ,उबैस आदि संख्या मे लोग मौजुद रहे।




