जुलूस-ए-गौसिया: डीएम-एसपी ने पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
शांतिपूर्ण पर्व हेतु प्रशासन अलर्ट, नगर को 5 जोन और 15 सेक्टरों में बाँटा

जुलूस-ए-गौसिया: डीएम-एसपी ने पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
शांतिपूर्ण पर्व हेतु प्रशासन अलर्ट, नगर को 5 जोन और 15 सेक्टरों में बाँटा
पीलीभीत।जुलूस-ए-गौसिया पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनता से अपील की कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखे हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सुरक्षा की दृष्टि से नगर क्षेत्र को 5 जोन और 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करेंगे।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।




