जय जवान-जय किसान” और अहिंसा के संदेश के साथ सपा ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा बोले – गांधी और शास्त्री बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक

जय जवान-जय किसान” और अहिंसा के संदेश के साथ सपा ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा बोले – गांधी और शास्त्री बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक
मीनू बरकाती
पीलीभीत।समाजवादी पार्टी पीलीभीत के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को दी गईं।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सरदार जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही महान व्यक्तित्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि “गांधी जी ने अहिंसात्मक आंदोलन से देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे से स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूत किया। आज का दिन हमें उनके संघर्ष और त्याग को स्मरण करने का अवसर देता है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –नफीस अहमद अंसारी (जिला महासचिव),नरेंद्र मिश्रा कट्टर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),बालकराम सागर, मखदूम खान (जिला उपाध्यक्ष)राजकुमार राजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सपा युवजन सभा),धनपति वर्मा एडवोकेट, इम्तियाज अल्वी (127 विधानसभा अध्यक्ष),राममूर्ति गंगवार, सलीम इदरीशी (नगराध्यक्ष मझोला)नरेश कुमार सागर, संदीप सक्सेना, चंदप्रकाश यादव,मो. जफर अंसारी, बलकार सिंह, भगवानदास सागर,गंगाप्रसाद लोधी, रामसनेही वर्मा, भगवानदीन वर्मा,अखिलेश वर्मा, केंद्रपाल वर्मा, शांतिस्वरूप वर्मा, संतराम वर्मा, ओमप्रकाश सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।इस तरह गांधी-शास्त्री जयंती एवं विजयदशमी का यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।




