पंचायत में फैसला होने के बावजूद पत्नी को घर से निकाला
बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी

पंचायत में फैसला होने के बावजूद पत्नी को घर से निकाला
बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी
पूरनपुर,पीलीभीत। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को ससुराल में जमकर प्रताड़ित किया गया। पंचायत में फैसला होने के बावजूद पति नहीं माना। कुछ दिन पहले उसको पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने पति पर मजदूरी करवाने का भी आरोप लगाया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सेल्हा सात झाल की रहने वाली नीलमा मंडल पुत्री अशोक मंडल का विवाह गांव के ही महादेव मंडल पुत्र अमल मंडल के साथ 6 साल पहले हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा गाली गलौज कर मारपीट कर उसे मजदूरी करवाई आने लगी। आरोपी पति शराब और जुआ खेलता है। पंचायत में फैसला होने के बावजूद आरोपी ने मारपीट बंद नहीं की। मायके से दहेज लाकर देने के बाद ही उसे रखने की धमकी दी जा रही है। 2 दिन पहले पति ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया दहेज के खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।




