यूपी

कुएं से निकल रहा दूध जैसा पानी, आस्था व कौतूहल से उमड़ी भीड़

कुएं से निकल रहा दूध जैसा पानी, आस्था व कौतूहल से उमड़ी भीड़

पूरनपुर/पीलीभीत।कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव हरीपुर फुल्हर का प्राचीन गौतम ऋषि स्थान इन दिनों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बन गया है। यहां स्थित एक पुराने कुएं से अचानक दूध के समान सफेद पानी निकलने की घटना सामने आई है। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में तेजी से फैल गई।जैसे ही कुएं से सफेद पानी निकलने की खबर आसपास के गांवों तक पहुँची, बड़ी संख्या में लोग वहां जुटने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए इसे चमत्कारिक मान रहे हैं। कई श्रद्धालु कुएं का पानी अपने साथ ले जा रहे हैं और पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि यह स्थान प्राचीनकाल से ही धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। माना जाता है कि यहां कभी गौतम ऋषि ने तप किया था। इसी कारण से यहां के कुएं का पानी हमेशा शुद्ध और ठंडा माना जाता रहा है।दूसरी ओर, कुछ लोग इस घटना को वैज्ञानिक दृष्टि से देख रहे हैं। उनका कहना है कि संभव है भूगर्भीय कारणों से या जल में घुले किसी खनिज पदार्थ की अधिकता के चलते पानी का रंग दूधिया दिखाई दे रहा हो। विशेषज्ञों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, कुएं पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उत्सुक लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें इस स्थान से कुछ ही दूरी पर गोमती नदी का उद्गम स्थल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!