यूपी

ट्रांस शारदा नदी क्षेत्र के बाढ़–भूकटान से प्रभावित ग्रामीण करेंगे ध्यान आकर्षण सभा

स्थाई तटबन्ध निर्माण और नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी पर रोक की माँग

ट्रांस शारदा नदी क्षेत्र के बाढ़–भूकटान से प्रभावित ग्रामीण करेंगे ध्यान आकर्षण सभा

स्थाई तटबन्ध निर्माण और नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी पर रोक की माँग

पूरनपुर,पीलीभीत।ट्रांस शारदा नदी क्षेत्र तहसील पूरनपुर के बाढ़ एवं भूकटान प्रभावित ग्रामीण अब स्थाई समाधान की मांग को लेकर आंदोलनरत हो गए हैं। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत चंदियी हजार (फुटबॉल ग्राउण्ड) में एक दिवसीय ध्यान आकर्षण सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान संगठन ट्रांस शारदा नदी क्षेत्र एवं समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। सभा का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित है।सभा के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से तीन अहम माँगें उठाई हैं।वमनी नदी से नहरोसा तक और चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया तक स्थाई तटबन्ध परियोजना को तुरंत स्वीकृति मिले।जब तक स्थाई तटबन्ध स्वीकृत नहीं होता, तब तक दोनों स्थलों पर फिक्स बैंक अथवा जियो-ट्यूब द्वारा अस्थाई सुरक्षा कार्य कराए जाएं और बरसात समाप्त होते ही कार्य प्रारंभ किया जाए।नेपाल से आ रहे अतिरिक्त पानी के समाधान के लिए ठोस परियोजना बनाई जाए और तत्काल लागू हो।ट्रांस शारदा नदी क्षेत्र के गांव हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलें चौपट हो जाती हैं, वहीं भूकटान से किसानों की जमीन नदी में समा जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन स्थाई तटबन्ध निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ग्राम प्रधान संगठन ने कहा है कि यदि उनकी माँगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!