जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्यवाही : जिलाधिकारी
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा और त्वरित समाधान की मांग की।जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दियूरिया से पूरनपुर जाने वाली सड़क को दुरुस्त कराने और मुख्यमंत्री जी के फोटो से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए विशेष रूप से कुर्रेया फाटक वाली सड़क को ठीक कराने और आसाम चौराहे से कचहरी तक चौड़ीकरण व फ्लाईओवर निर्माण की गति तेज करने का सुझाव दिया।विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने यह भी कहा कि संघ के नाम से थाने में आने वालों की क्रॉस चेकिंग की जाए।पूरनपुर विधायक प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान ने स्थानीय विकास संबंधी मुद्दे जिलाधिकारी के सामने रखे।जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं और सुझावों का संज्ञान लेते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सभी समस्याओं और मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जी के फोटो के साथ खिलवाड़ करने वालों पर किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




