भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम, नौकुंडीय गायत्री यज्ञ में दी गईं हजारों आहुतियां

भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम, नौकुंडीय गायत्री यज्ञ में दी गईं हजारों आहुतियां
पूरनपुर (पीलीभीत)। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर चल रहे चार दिवसीय नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में गायत्री परिजन यज्ञशाला पहुंचे और सामूहिक रूप से गायत्री महामंत्र की आहुतियां अर्पित कीं। वहीं, समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गईं।
यज्ञ कार्य का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे वरिष्ठ परिजन लालता प्रसाद शास्त्री की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूर्णाहुति के उपरांत सभी परिजनों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर श्रद्धाभाव प्रकट किया।इस अवसर पर गायत्री परिवार के बृजेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, सरबजीत पांडेय, राजू खंडेलवाल, मानसिंह, वीरेंद्र पांडे, कौशल शर्मा, करण सिंह, विक्रम पांडे, दोदराम एडवोकेट, रामविलास वर्मा, आनंद गिरी (प्रधान सुंदरपुर), प्रशांत पांडे, संजीव पांडे, कालीचरण, बृजेंद्र शर्मा, श्रीराम भारती, छविनाथ, अमित शर्मा, राहुल पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।शाम को प्रज्ञा पुराण कथा और प्रवचन का विशेष आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक गायत्री यज्ञ और रात 8 से 10 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा व प्रवचन होंगे। 2 अक्टूबर को महापूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।




