यूपी
छात्राओं ने जाना अस्पताल का कामकाज, स्वच्छता व संचारी रोगों पर हुई चर्चा

छात्राओं ने जाना अस्पताल का कामकाज, स्वच्छता व संचारी रोगों पर हुई चर्चा
पूरनपुर (पीलीभीत)। मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर की छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।भ्रमण के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, स्वच्छता, साफ-सफाई और संचारी रोगों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अस्पताल की कार्यप्रणाली – पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को समझाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के इंचार्ज बृजेश कुमार शुक्ल ने डॉ. चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। सहायक अध्यापक गुरप्रीत कौर, इंदु गंगवार, मोहम्मद आलम, रेहान, समीर आदि लोग भी मौजूद रहे।




