यूपी

धान किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय का भरोसा

धान किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय का भरोसा

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को धान किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धान खरीद व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनका शोषण नहीं होने दिया जाएगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।
बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी वार्ता हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।इस अवसर पर भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के साथ जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक यादव से मुलाकात की। इसके बाद जिलाधिकारी आवास पर जाकर किसानों की समस्याओं को रखा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन, जिला प्रभारी दिनेश कुमार, रेशमा वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!