यूपी

विजन 2047: पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम के सामने रखा आत्मनिर्भर भारत का खाका

विजन 2047: पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम के सामने रखा आत्मनिर्भर भारत का खाका

“शताब्दी महापर्व की तैयारी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में विकास का रोडमैप सीएम को दिखाया”

पीलीभीत। शताब्दी महापर्व की तैयारी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकास का रोडमैप सीएम को दिखाया। आपको बता दे भारत की आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले “2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व” की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दलजीत गुरभाग सिंह ने मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान जिले के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और आने वाले दो दशकों में जिले को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए विस्तृत खाका रखा गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्रों में संतुलित कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे जिले के हर गांव तक समृद्धि पहुँचे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजन 2047 के जिला पंचायत द्वारा कराए गए कार्य को भी बताया। इसमें युवा रोजगार की दृष्टि से 500 दुकानों का निर्माण कराया गया है। युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य हेतु ओपन जिम का निर्माण प्रस्तावित है। गरीब बाढ़ पीड़ितों को पुनर्वास हेतु अस्थाई निर्माण के लिए राजस्व विभाग के सहयोग से प्रयास किया जा रहा है। गरीबों की शादी हेतु बारात घर का निर्माण कराया गया है। महिला के लिए जिला पंचायत पीलीभीत के द्वारा वीरांगना अवंती बाई इंटर बालिका इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 1400 गरीबों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। किसान हेतु अन्य भंडार कक्ष व कोल्ड स्टोरेज निर्माण हेतु प्रस्तावित है। वर्ष 2024 में कुल 54 किलोमीटर सड़क निर्माण कराया गया। अमृत योजना के तहत 100 एकड़ में महादेव माती तालाब का निर्माण कराया। इसमें आसपास के गांव का जल स्तर ऊंचा उठा है।जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इंडिया मिशन, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर भी विशेष चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा अर्थ शक्ति, सर्जन शक्ति और जीवन शक्ति सिद्धांत पर चलने से शताब्दी संकल्प 2047 में विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
—————

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम को दिए सुझाव

विजन 2047 शताब्दी महापर्व अभियान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दलजीत कौर ने आत्मनिर्भर होकर बड़ा योगदान देने का मुख्यमंत्री का सुझाव दिए हैं। इसमें जिला पंचायत की सभी संपत्तियों को चिन्हित कर उनसे वसूला जाने वाला कर सूचीबद्ध तरीके से केवल डिजिटल माध्यम से ही प्राप्त किया जाए। जिला पंचायत की भूमियों पर चिकित्सालय, स्वच्छ पेयजल, सीबीएसई स्कूल शिक्षण संस्थाएं, हरित ऊर्जा, कौशल विकास केंद्र जैसी परियोजनाएं सुद्रण की जा सकती हैं। ई गवर्नेंस से ही संचालित हो ताकि सुशासन व पारदर्शिता बढ़े। स्वयं सहायता समूह, महिला स्वयं सहायता समूह, एफपीओ के साथ मिलकर जिला पंचायत द्वारा लघु उद्योगों की स्थापना हो। जिला पंचायतों के सहयोग से औद्योगिक विकास कराए जाए। जिसमें स्थानीय लोगों को ही रोजगार मिले, उनका पलायन रुक सके। सतत विकास के लिए पंचायत भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रो को सौर ऊर्जा से चलाना चाहिए। हरित ग्राम योजना के तहत पेड़ लगाना व वृक्षारोपण का संरक्षण करना। कृषि, बागवानी, डेरी, मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना। अपनी संस्कृति व राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए जो भी कार्य कराए जा रहे हैं वह सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!