कक्षा 5 की छात्रा मैज बी बनी एक दिन की सीओ, पुलिस कार्यप्रणाली को समझा
नारी सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

कक्षा 5 की छात्रा मैज बी बनी एक दिन की सीओ, पुलिस कार्यप्रणाली को समझा
नारी सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक
पूरनपुर,पीलीभीत।मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती की छात्राओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराया गया कक्षा 5 की छात्रा मैज बी को एक दिन का सीओ पुलिस क्षेत्राधिकार पूरनपुर बनाया गयाl पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ कर समस्त छात्र-छात्राएं में उत्साह दिखाl प्रधानाध्यापक रोहित मिश्रा द्वारा छात्राओं को पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करने हेतु उत्साहित किया गयाl पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रतीक दहिया ने छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया गया, महिला सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर मूलभूत अधिकार एवं मूलभूत कर्तव्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सी ओ प्रतीक दहिया,विद्यालय प्रधानाध्यापक रोहित मिश्रा,राहुल निवाल अंजू बाजपेई,ईरम मंसूरी मैज बी, इकरा हसन, जोया बी, मुस्कान, मेहविश् आयत नूर एवम समस्त अन्य स्ताफ उपस्थित रहा l




