यूपी

जिलाधिकारी ने दिलाई संघ पदाधिकारियों को शपथ

जिलाधिकारी ने दिलाई संघ पदाधिकारियों को शपथ

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट संघ, जनपद पीलीभीत के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों७ का शपथ ग्रहण समारोह आज सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की और पदाधिकारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी से दायित्व निभाने की शपथ दिलाई।संघ के चुनाव गत 24 अगस्त को सम्पन्न हुए थे। इसमें छेदा लाल (अध्यक्ष), शोभित सक्सेना (जिला मंत्री), हेम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), नरेश वर्मा (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), संजीव कुमार सक्सेना (संयुक्त मंत्री), अतुल कुमार (संगठन मंत्री), प्रियांशु पांडे (कोषाध्यक्ष), शशिवाला (संप्रेक्षक) एवं विवेक कुमार शर्मा (सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री) को नामित किया गया है।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर संघ की ओर से मुख्य अतिथि को जनपद की पहचान बांसुरी भेंट की गई।शपथ ग्रहण समारोह में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!