हिन्दू महासभा की बैठक सम्पन्न, युवाओं को मिले अहम दायित्व

हिन्दू महासभा की बैठक सम्पन्न, युवाओं को मिले अहम दायित्व
पीलीभीत।अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय उर्मिल बारातघर में जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने पर बल दिया गया। इस क्रम में राहुल राठौर को युवा जिला उपाध्यक्ष, अमित अवस्थी को युवा जिला मंत्री, नरेश राठौर को युवा जिला सचिव, नितिन मिश्रा को युवा नगर अध्यक्ष, अभिषेक शंखधार को युवा नगर महामंत्री और निखिल गुप्ता को युवा नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी कड़ी में नौगवा पकडिया नगर अध्यक्ष का दायित्व महेश श्रीवास्तव को, जबकि अमरिया ब्लॉक अध्यक्ष का पद कमलेश कुमार वर्मा और ब्लॉक महामंत्री का दायित्व सुमेन्द्र उपाध्याय को सौंपा गया। नगर टीम में लखन प्रताप (नगर संरक्षक), विनोद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गौरव कश्यप, जय सिंह, सचिन मौर्य, विपिन मौर्य, राहुल और सोनू मौर्य (नगर मंत्री), राजपाल मौर्य, विनोद मौर्य, प्रमोद कश्यप (नगर सचिव), राजपाल बघेल (नगर मीडिया प्रभारी), हरीश शर्मा (नगर उपाध्यक्ष) तथा जितेंद्र कश्यप (नगर कोषाध्यक्ष) बनाए गए।प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “हिन्दू महासभा एक वैचारिक संगठन है, जिसकी नींव त्याग और समर्पण पर रखी गई है। नए पदाधिकारी युवाओं में जागरूकता का संचार करेंगे और संगठन को नई दिशा देंगे।जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने कहा कि हिन्दू महासभा केवल संगठन ही नहीं बल्कि परिवार है, जिसमें हर सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण है।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन का प्रमुख कार्य समाज सेवा करना, असहाय और दबे-कुचले लोगों की आवाज़ उठाना और उनके मुद्दों का समाधान कराना है।बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, जितेंद्र मौर्य, प्रकाश अग्निहोत्री, राहुल देव, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, महिला जिला महामंत्री कविता वंशवाल, महिला नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




