बमनपुरी भागीरथ में विकास व स्वच्छता मुद्दों पर चर्चा, प्रधान व सचिव प्रेम शंकर ने ग्रामीणों से की अपील

बमनपुरी भागीरथ में विकास व स्वच्छता मुद्दों पर चर्चा, प्रधान व सचिव प्रेम शंकर ने ग्रामीणों से की अपील
पूरनपुर,पीलीभीत।इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत बैलहा नानक नगरी के बहुद्देशीय पंचायत भवन में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम बमनपुरी भागीरथ में साफ-सफाई व्यवस्था, समाज सुधार और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा करना रहा।
बैठक में पंचायत सचिव प्रेम शंकर, पंचायत एडीओ राकेश, ऑल इंडिया सेक्स पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ पी.जी., सरदार जरनैल सिंह, प्रधानपति गुरु देब सिंह मंगू, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।बैठक में ग्रामवासियों ने कहा कि बमनपुरी भागीरथ में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।गली- मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ-सफाई के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी। साथ ही, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज सुधार के लिए ग्रामवासियों की एकजुटता आवश्यक है। नशा मुक्ति, शिक्षा का प्रसार और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे मुद्दों पर भी विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर ग्राम के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के लाभ आमजन तक पहुँचाने पर विचार विमर्श हुआ।ग्रामवासियों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए पेयजल, नाली-खड़ंजा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत समस्याओं के निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र ही कराया जाएगा।जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह (पी.जी.) और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन और पंचायत मिलकर ग्रामीणों की हर समस्या में सहयोगी बनेंगे। बैठक में यह भी आश्वासन दिया गया कि ग्राम बमनपुरी भागीरथ को एक आदर्श ग्राम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि “गाँव के विकास और समाज सुधार में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम है, और हम सब मिलकर अपने गाँव को स्वच्छ और सशक्त बनाएँगे।ग्राम प्रधानपति गुरु देब सिंह मंगू ने कहा कि “ग्राम बमनपुरी भागीरथ के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है। गाँव के हर मोहल्ले और सार्वजनिक स्थल पर सफाई सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। समाज सुधार के लिए भी हम सबको मिलकर जागरूकता अभियान चलाना होगा।पंचायत सचिव प्रेम शंकर ने कहा कि “ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और पंचायत मिलकर कार्य करेंगे। साफ-सफाई, नाली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। ग्रामीणों की सहभागिता से ही गाँव को आदर्श ग्राम का स्वरूप दिया जा सकता है।




