
धनपति वर्मा एडवोकेट बोले – पीडीए के साथ भाजपा सरकार कर रही है शोषण
धनपति वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में बरखेड़ा विधानसभा में पीडीए एकता का संदेश
पीलीभीत।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में रविवार 28 सितम्बर 2025 को समाजवादी पार्टी की ओर से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टाह, महोप मजरा दुवह में पीडीए जनचर्चा पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पंचायत की अध्यक्षता बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।जनचर्चा को संबोधित करते हुए धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के साथ बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है। सत्ता संरक्षण में इन वर्गों का शोषण किया जा रहा है और उनका हक छीना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीडीए के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी। आज भाजपा सरकार की नीतियों और रवैये से पीडीए वर्गों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने यह भी कहा कि पीडीए की एकजुटता से भाजपा सरकार घबराई हुई है और यही कारण है कि सत्ता पक्ष इन समुदायों को बांटने की साजिश कर रहा है।इस मौके पर मौजूद नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विकास के नाम पर केवल झूठे दावे किए जा रहे हैं। गरीब, किसान, नौजवान और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। पीडीए समुदाय को योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।सपा नेताओं ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, तब-तब पीडीए वर्ग के उत्थान और सम्मान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। समाजवादी सरकार ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में आगे बढ़ाने के लिए काम किया, लेकिन भाजपा की सरकार में योजनाएँ सिर्फ कागजों पर चल रही हैं।पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, बरखेड़ा विधानसभा महासचिव नरेश कुमार सागर, सपा जिला सचिव शरफुद्दीन नूरी, ऋषिपाल वर्मा, वेदप्रकाश दीक्षित, कांताप्रसाद वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, जगदीश कुमार सागर, राधेश्याम, हीरालाल, धनपाल, पूरनलाल, माखनलाल, बुद्धसेन, बाबूराम, राजकुमार, भोजराज, अनिल कुमार, अरविंद, गौतम वर्मा, रुचि सागर, सरस्वती, देवदत्त, चेतराम, अभिषेक, सुशील कुमार, राजीव कुमार वर्मा, महेश कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रताप वर्मा, विपिन कुमार वर्मा, अजय कुमार, केशव कुमार, रामेश्वर दयाल, धर्मवीर, बृजलाल राजपूत, शंकरलाल सागर, दीनदयाल, झाझन लाल, राजेंद्र कुमार, परमाई लाल, श्याम शर्मा, राज प्रताप सिंह आदि तमाम सम्मानित नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।जनचर्चा पंचायत के दौरान यह संदेश दिया गया कि पीडीए वर्गों को संगठित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। समाजवादी पार्टी ने आह्वान किया कि सभी वर्गों के लोग मिलकर अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएं।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को जनता सबक सिखाएगी और समाजवादी पार्टी पीडीए समुदाय को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।बरखेड़ा विधानसभा की इस पंचायत से साफ संकेत मिला कि सपा पीडीए समुदाय को लेकर अपने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचा रही है। पार्टी का फोकस भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने और समाज के वंचित वर्गों को जोड़ने पर है।




