अमरिया में मिशनशक्ति केंद्र का सहायक पुलिस अधीक्षक ने शुभारंभ किया।

अमरिया में मिशनशक्ति केंद्र का सहायक पुलिस अधीक्षक ने शुभारंभ किया।
अमरिया थाना परिसर में मिशन शक्ति फेस 5 का सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने शुभारंभ किया इस मौके फर उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी नायव तहसीलदार रमेश चन्द्र सहित थानाध्यक्ष अमित सिंह मिशन शक्ति केंद्र की उपनिरीक्षक अनुराधा मौजूद रही। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है जिसको लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर स्वाबलंबन बनाना है। मिशन शक्ति केन्द्र थाने पर स्थापित किए गए हैं जिसमें महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जायेगा । मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी अनुराधा सिंह बनाया गया है जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल इस टीम में शामिल कि गयी हैं जो लगातार क्षेत्र के स्कूल कालेज अस्पताल बैंक बाजार आदि में जाकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है।




