पीलीभीत में किसान इंदरजीत सिंह की मौत पर कांग्रेस का शोक प्रतिनिधिमंडल पहुँचेगा

पीलीभीत में किसान इंदरजीत सिंह की मौत पर कांग्रेस का शोक प्रतिनिधिमंडल पहुँचेगा
पीलीभीत।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीलीभीत जनपद के गांव अशोक नगर थाना हजारा निवासी किसान इंदरजीत सिंह की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खेत पर ट्रैक्टर चलाते समय हुए इस हमले में इंदरजीत सिंह की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय शोक प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत भेजा गया है।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजबहादुर,पूर्व कैबिनेट मंत्री, 3000 कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उप्र कांग्रेस राजबहादुर इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेगा और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाएगा।प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख नेता पीलीभीत पहुँचने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख हैं–राजीव सिंह बब्बू – पूर्व सांसद,राम सिंह कश्यप – जिलाध्यक्ष, पीलीभीत,
अनुज गुप्ता – प्रदेश सचिव,
अनवर हुसैन – पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम अहमद – नगर अध्यक्ष, 3000 कांग्रेस कमेटी,युवराज पासवान – पूर्व नगर अध्यक्ष,
राजेश मिश्रा – प्रदेश सचिव,
मनोज गुप्ता – पूर्व प्रदेश सचिव,
सगीर अहमद – वरिष्ठ कांग्रेस नेता,अजय त्रिपाठी कोऑर्डिनेटर संगठन,शमीम रिज़वी कोऑर्डिनेटर,अनुज गुप्ता संगठन सदस्य,रामसेवक गोस्वामी वरिष्ठ सदस्य,बबलू मिश्रा संगठन सदस्य,सूचना के अनुसार यह प्रतिनिधिमंडल 27 सितम्बर 2025 को पीलीभीत पहुँचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात करेगा। कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और किसानों पर लगातार हमले हो रहे हैं।राजबहादुर ने कहा किसान इंदरजीत सिंह की नृशंस हत्या प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल मृतक किसान के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेगा, घटना की जानकारी जुटाएगा और आगे की रणनीति तय करेगा। इस मौके पर पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी संगठित करेगी ताकि किसान हितों की लड़ाई को और मजबूत किया जा सके।




