गजरौला में परंपरागत शारदे नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पूजन का शुभारंभ, सात दिन चलेगा मेला

गजरौला में परंपरागत शारदे नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पूजन का शुभारंभ, सात दिन चलेगा मेला
गजरौला/पीलीभीत। कस्बे में ऐतिहासिक एवं परंपरागत शारदे नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पूजा का शुभारंभ धूमधाम से हो गया है। शनिवार 27 सितंबर को पंडित अंकित चक्रवर्ती के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में सबसे पहले बेल का पौधा लगाकर पूजन किया गया। गंगाजल, फल-फूल और धूप-अगरबत्ती अर्पित कर मां शेरावाली का आवाहन किया गया। शाम चार बजे से रात दस बजे तक भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की। यह पूजा विधि-विधान शारदीय नवरात्र की अष्टमी से प्रारंभ होकर दसवें दिन महिषासुर वध की स्मृति के साथ संपन्न होगा।मेला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल ने बताया कि परंपरागत मेला सात दिन तक चलेगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, दंगल और रामलीला मंचन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।




