यूपी

राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज में धूमधाम से मना विश्व फार्मेसी दिवस

सीएमओ आलोक शर्मा ने किया फार्मासिस्टों और पत्रकारों का सम्मान

राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज में धूमधाम से मना विश्व फार्मेसी दिवस

सीएमओ आलोक शर्मा ने किया फार्मासिस्टों और पत्रकारों का सम्मान

गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रहा मेडीकेयर हॉस्पिटल: आलोक शर्मा

 

पूरनपुर, पीलीभीत।तहसील क्षेत्र में स्थित पं. राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मेसी दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जनपद पीलीभीत के सीएमओ आलोक शर्मा ने कालेज में भ्रमण कर कालेज में भर्ती मरीजों से भेंटवार्ता कर उनका हालचाल जाना। लगातार अपने उत्कृष्ट कार्यों व सस्ते इलाज के लिए जनपद पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर, शहजहांपुर व अन्य जनपदों से बेहतर सेवाएं प्रदान कर जान पहचान बनाकर अहम स्थान रखने वाले फार्मेसी कालेज का सीएमओ आलोक शर्मा ने जमकर तारीफ की। वहीं उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व कालेज के फार्मेसी के विद्यार्थियों से भेंट वार्ता की और फार्मेसी का मेडिकल क्षेत्र में महत्वता पर प्रकाश डाला।पं. राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज ऑफ फार्मेसी कजरी निरंजनपुर में विश्व फार्मेसी दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पीलीभीत के सीएमओ आलोक शर्मा पहुंचे। उन्होंने कालेज में चल रहे मेडिकेयर हास्पिटल में चल रहे मरीजों का हालचाल जाना और उनसे भेंटवार्ता कर वहां की ब्यवस्थाओं का जायजा लेकर सही व सस्ते इलाज को लेकर जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पं. राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज ऑफ फार्मेसी में संचालित मेडीकेयर हास्पिटल गरीब व असहाय लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो कि बड़े बड़े शहरों में संचालित अन्य अस्पतालों की अपेक्षा सस्ता व सही इलाज देकर क्षेत्र ही नहीं जनपद तक के अन्य अस्पतालों से बेहतर सेवाएं प्रदान कर नाम रोशन कर रहा है।जहां पीलीभीत,बरेली,शहजहांपुर, लखीमपुर,लखनऊ में जो सेवाएं मिलती हैं। वहीं अब सस्ती और कम खर्चे में बेहतर सेवाएं कजरी निरंजनपुर में स्थित पं. राजेंद्र प्रसाद स्मारक कालेज ऑफ फार्मेसी में संचालित मेडीकेयर हास्पिटल देने का काम कर रहा है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ आलोक शर्मा का कालेज के प्रबंधक अमित मिश्रा ने उनका दोशाला ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। तो वहीं बच्चों ने फार्मेसी दिवस पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सीएमओ आलोक शर्मा ने फार्मेसी के छात्र छात्राओं को मेडिकल क्षेत्र में फार्मेसी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य जनों ने भी अपने विचार बयक्त किए। वहीं कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को भी दोशाला ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज के सैकड़ों फार्मेसी छात्र छात्राएं व क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!