जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने लायन्स बाल विद्या मंदिर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
खेलों में अनुशासन और राष्ट्र निर्माण पर दी बच्चों को प्रेरक संदेश, पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पेड़ लगाने का किया आह्वान

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को लायन्स बाल विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचकर वहां आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें बैज पहनाया और शाल एवं शील्ड ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाते हैं और अनुशासन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ खेल खेलने की प्रेरणा दी और कहा कि इससे न केवल व्यक्तिगत विकास होगा, बल्कि देश, राज्य और जनपद का नाम भी रोशन होगा।जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक बच्चे एक पेड़ “मां के नाम अवश्य लगाएँ, ताकि प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विकसित भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में सभी के सुझाव देने का आग्रह भी किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक- अध्यापिकाएँ, छात्र-छात्राएं और प्रतियोगिता के खिलाड़ी उपस्थित रहे।