यूपी

प्राथमिक विद्यालय में समाजसेविका ने वितरण की पाठय सामग्री

प्राथमिक विद्यालय में समाजसेविका ने वितरण की पाठय सामग्री

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिनांक 21 सितंबर को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेस पांच का शुभारंभ पूरे प्रदेश में किया था। इसी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में दिनांक 21
को एक बच्ची को मां दुर्गा के अवतार में सजाया गया था।वह उनके चरित्र से सभी बालिकाओं को अवगत कराया गया इसी क्रम में दिनांक 22 को प्राथमिक विद्यालय में मां दुर्गा के नौ रूपों के वर्णन के साथ-साथ बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी एक रैली के माध्यम से दी गई। इसी क्रम में दिनांक 23 को विद्यालय की एक बालिका को एक दिन का प्रधानाध्यापिका बनाकर उसे प्रोत्साहित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 24 को बालिकाओं को ऐतिहासिक प्रेरणादायक व्यक्तित्व जैसे रानी लक्ष्मीबाई आदि के चरित्र से परिचित कराते हुए उन्हें प्रोजेक्टर पर मूवी दिखाई गई इसी क्रम में दिनांक 25 को बच्चों को बैंक का भ्रमण करवा कर उन्हें बैंक प्रणाली आदि की संबंध में जानकारी प्रदान की गई। दिनांक 26.9.2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में नगर की प्रख्यात समाज सेविका लेखिका व कवित्री संगीता सिंघल व उनकी संस्था जागृत ग्रैनी 3 के सभी सदस्यों ने विद्यालय में आकर विद्यालय के बच्चों को उत्साहवर्धन व ज्ञानवर्धन किया हैं।साथ ही साथ उनके साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की व बच्चों को ट्रॉफी बिस्किट कॉपी किताब पेंसिल आदि भेंट किया। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के औषधीय व फूलों के पौधे लगाए जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनकी मानों ने भी प्रतिभागी किया अंत में प्रधानाध्यापिका डॉक्टर सुगंध अग्रवाल के द्वारा सभी का सादर धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार से उनकी संस्था के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन देने की हेतु निवेदन किया गया हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ रजनी शर्मा व रणदीप सिंह आदि मौजूद रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!