यूपी

थानाध्यक्ष ने पीस बैठक आयोजित कर शांति पूर्वक तरीके से पर्व मनाने की अपील।

थानाध्यक्ष ने पीस बैठक आयोजित कर शांति पूर्वक तरीके से पर्व मनाने की अपील।

अमरिया। थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा के पर्व को लेकर संभ्रांत लोगों के साथ पीस बैठक की। थानाध्यक्ष ने कहा सभी लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व को मनाये। इसमें किसी प्रकार का कोई व्यवधान न डाला जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों । सभी त्योहार शांति के प्रतीक हैं आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए पर्व मनाये।क्षेत्र में कहीं किसी को कोई दिक्कत हो तो पुलिस को अवगत कराया जाये शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखें अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो कानून अपना काम करेगा ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष असगर अली, इमरान कादरी, कौशल गुप्ता, मौलाना तारिक मिस्बाही, हाफिज जीशान, ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह, हरीश कुमार, शेर मोहम्मद, मोहम्मद न ईम, सोबरन, इंद्र पाल वर्मा, जीवन लाल, हसीब अहमद, हाजी उस्मान, अकरम, ज़ुबैर अहमद, ख्योराज, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!