यूपी

गजरौला कला सहराई में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 150 मरीजों की हुई जांच

गजरौला कला सहराई में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 150 मरीजों की हुई जांच

गजरौला/पीलीभीत। गजरौला कला सहराई पंचायत सचिवालय में बुधवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बरेली से आई रिद्धि सिद्धि विजन आई केयर सेंटर की चिकित्सक टीम ने लगभग 150 मरीजों की नेत्र जांच की। आधुनिक मशीनों की मदद से आंखों की जांच की गई तथा मरीजों को निःशुल्क ड्रॉप भी वितरित किए गए। जांच के दौरान कई मरीजों में मोतियाबिंद के शुरुआती लक्षण पाए गए, जिनके आगे उपचार की सलाह दी गई। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान पिचहत्तर सिंह ने किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ सुमित कुमार, सुनील कुमार और आजम अंसारी का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि गांव में ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!