यूपी

रमनगरा क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे

करवाई के डर से एक किशोरी को रास्ते में छोड़ गया युवक

रमनगरा क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे

करवाई के डर से एक किशोरी को रास्ते में छोड़ गया युवक

पूरनपुर,पीलीभीत। बॉर्डर सटे अलग-अलग गांव की दो किशोरियों को आरोपी अपने साथ ले गए। कार्रवाई की बात पर एक किशोरी को रास्ते में छोड़ दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज किए हैं।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया 20 सितंबर को उनकी बेटी गभिया सहराई गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर खोजबीन की। जानकारी पर पता चला गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया कॉलोनी निवासी सूरज कृतनियां उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने जब आरोपी के घर पहुंचकर बेटी को वापस करने को कहा। तभी आरोपी के झगड़े पर आमदा हो गए। दूसरे मामले में ग्रामीण ने बताया उनकी 15 साल की बेटी 17 सितंबर को गांव का रहने वाले सूरज मलिक अपने बहनोई राकेश और नाना सुनील गाईन की मदद से फुसला कर ले गया। ग्रामीण ने लड़की ना वापस करने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी सूरज घर से 2 किलोमीटर रास्ते में उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोपी ने ग्रामीण के बेटे के फोन पर बेटी को ले जाने की धमकी दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!