यूपी

सर्विस सेंटर पर फायरिंग, मैनेजर-इंजीनियर को दी गई जान से मारने की धमकी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

सर्विस सेंटर पर फायरिंग, मैनेजर-इंजीनियर को दी गई जान से मारने की धमकी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

पूरनपुर,पीलीभीत। काम से हटाने पर युवक ने कंपनी के सर्विस सेंटर पर मैनेजर और इंजीनियर के साथ गाली गलौज की। तंमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर निवासी मोहम्मद खालिद ने बताया वह और कंपनी के मैनेजर 19 सितंबर को सर्विस सेंटर के मालिक से विवाद के चलते सानू को सेंटर से हटा दिया गया था। उसकी जगह एक नाजिम को काम पर रख लिया था। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को लगभग 1:20 बजे सानू उसे धमकाने लगा। उसके बाद गाली गलौज कर मारपीट की। आरोपी के पास तमंचा भी था। इसे देखकर हेमंत जान बचाकर भाग गया। सानू जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मामले में खालिद की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हेमंत ने बताया शनिवार को सेंटर के ओनर नाजिम शेख से कुछ बातचीत होने के बाद उन्होंने सानू को हटाकर दूसरा व्यक्ति रख दिया था। आज मैं वहां विजिट करने गया तो सानू ने केंद्र पर चलकर बातचीत करने की बात कही। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने मेरे साथ कंपनी के इंजीनियर खालिद के सीने पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। मिस होने पर जान बच गई। घबराकर मैं वहां से भाग तो मेरे पीछे भी फायर किया। उसके बाद इंजीनियर के साथ मारपीट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!