यूपी

उपायुक्त महेंद्र कुमार ने शेरपुर कलां में वृक्षारोपण कार्य का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में हरा-भरा अभियान, उपायुक्त ने की सराहना

उपायुक्त महेंद्र कुमार ने शेरपुर कलां में वृक्षारोपण कार्य का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में हरा-भरा अभियान, उपायुक्त ने की सराहना

पूरनपुर,पीलीभीत।ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ के उपायुक्त महेंद्र कुमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत शेरपुर कलां का दौरा कर वहां चल रहे वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों को नजदीक से देखा और विशेष रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की।इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। इनसे हमें न केवल शुद्ध वायु और पर्यावरण संतुलन मिलता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी हरियाली और स्वच्छ वातावरण का वरदान प्राप्त होता है। ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में वृक्षारोपण का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है और अन्य पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान एपीओ आदर्श वर्मा तथा रोजगार सेवक अमानत रसूल लगातार उनके साथ रहे और ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने उपायुक्त को वृक्षारोपण की अब तक की प्रगति, लगाए गए पौधों की देखरेख और उनके संरक्षण के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में विभिन्न स्थानों पर पीपल, नीम, अमरूद, आम, अशोक व फलदार पौधे लगाए गए हैं।पौधों की सुरक्षा के लिए बाड़बंदी, नियमित सिंचाई और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़- चढ़कर भाग लिया और संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को सुरक्षित और बड़ा पेड़ बनाने तक देखभाल करेंगे।ग्रामवासियों ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पंचायत के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी कि लगाए गए पौधे हरे-भरे बने रहें।उपायुक्त ने ग्रामीणों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ले, तो आने वाले कुछ वर्षों में हर गांव हरा-भरा हो जाएगा और पर्यावरणीय संकट से बचाव होगा।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के विचारों का समर्थन किया और वृक्षारोपण अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।हर महीने पौधों की निगरानी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।ग्राम पंचायत स्तर पर पर्यावरण मित्र समिति का गठन होगा।विद्यालयों के बच्चों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी।ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में हुआ यह वृक्षारोपण अभियान न केवल गांव की हरियाली बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण भी बनेगा

ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में चल रहे वृक्षारोपण अभियान में रोजगार सेवक अमानत रसूल की भूमिका विशेष सराहनीय रही।उन्होंने न केवल पौधारोपण कार्य की निगरानी की, बल्कि ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।रोजगार सेवक अमानत रसूल ने ग्रामीणों से अपील की कि हर परिवार कम से कम एक पौधे को गोद ले और उसकी देखभाल ऐसे करे जैसे परिवार का सदस्य।तभी यह अभियान सफल होगा।ग्रामवासियों ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की और आश्वासन दिया कि लगाए गए पौधों

(रोजगार सेवक अमानत रसूल शेरपुर कलां)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!