यूपी

आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी:धनपति वर्मा एडवोकेट

जगदेव सिंह जग्गा बोले किसानों,गरीबों और युवाओं की सच्ची आवाज है समाजवादी पार्टी

आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनेगी:धनपति वर्मा एडवोकेट

जगदेव सिंह जग्गा बोले किसानों,गरीबों और युवाओं की सच्ची आवाज है समाजवादी पार्टी

पीलीभीत।सोमवार को बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मानपुर हटुआ, दियूरी,कल्याणपुर नौगवां और मजरा लालपुर में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचर्चा पंचायत का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और सपा नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा मौजूद रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर और काशीराम सरोज ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि “समाजवादी पार्टी ही किसानों, नौजवानों और गरीबों की सच्ची आवाज है। भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, जबकि सपा जनता की हर समस्या के समाधान के लिए संघर्षरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि “देश और प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों और युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। अब बड़े आंदोलन की जरूरत है और यह आंदोलन समाजवादी नौजवान ही कर सकते हैं। संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी तथा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।इस जनचर्चा पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। प्रमुख रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, काशीराम सरोज, नरेश कुमार सागर, वेदप्रकाश दीक्षित, ऋषिपाल वर्मा, कांता प्रसाद वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप वर्मा, विपिन कुमार वर्मा, मो. यूसुब (पूर्व प्रधान), मो. इबरार, रामचरण, ओमप्रकाश, सोहेल, रामौतार, अकरम, मोइन, आनंद कुमार, हरीश कुमार, अनीस, मुजाहिद, इसरार, साहिल, शीबू, सलमान, अरविंद, पुत्तूलाल, सत्यपाल वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय किया है, अब संघर्ष का समय है।समाजवादी पार्टी ही किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद कर सकती है।2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

(धनीराम वर्मा एडवोकेट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!