यूपी

सपा सांसद नीरज मौर्य का पीलीभीत आगमन,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने दिखाया उत्साह, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

सपा सांसद नीरज मौर्य का पीलीभीत आगमन,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने दिखाया उत्साह, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

पीलीभीत।समाजवादी पार्टी (सपा) के आंवला लोकसभा क्षेत्र से सांसद नीरज मौर्य का रविवार को पीलीभीत आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से सांसद को लाद दिया। जगह- जगह ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।सांसद का काफिला जैसे ही शहर में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर उनका अभिवादन किया। स्वागत में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस अवसर पर जिला संगठन के साथ-साथ ब्लॉक और गांव स्तर तक से कार्यकर्ता पहुंचे।स्वागत समारोह के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों, गरीबों और नौजवानों की सच्ची आवाज़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनावों में संगठन को और मजबूत बनाएं।धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है,जबकि समाजवादी पार्टी जनता की हर समस्या के समाधान के लिए संघर्षरत है।प्रदेश स्तर से पहुंचे असलम जावेद अंसारी ने कहा कि नीरज मौर्य जैसे युवा और ऊर्जावान सांसद के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कार्यकर्ताओं के जोश और स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि पीलीभीत की यह धरती हमेशा समाजवादी आंदोलन की मजबूत कड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो विश्वास दिया है, वह उसका कर्ज विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान से चुकाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और व्यापारियों को ठगा है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।समाजवादी पार्टी ही विकल्प है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आने वाले चुनावों में प्रदेश और केंद्र में समाजवादियों की सरकार बनेगी।सांसद के स्वागत में पीलीभीत के कोने-कोने से कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान, विधानसभा सभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, फैज अंसारी सहित तमाम वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया।नेताओं ने साफ कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और हर कार्यकर्ता को जनता से जोड़कर रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय अखिलेश”, “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “नीरज मौर्य तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए।
सपा सांसद का यह स्वागत कार्यक्रम जिले में पार्टी के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ। सांसद नीरज मौर्य ने जहां जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा, वहीं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं और छोटे व्यापारी संकट में हैं। समाजवादी पार्टी ही जनता की असली हमदर्द है और हम सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।”

धनपति वर्मा एडवोकेट (सपा नेता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!