रेल ट्रैक पर गाय की मौत, ग्रामीणों का जमावड़ा यात्री हुए परेशानी,पौन घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रेल ट्रैक पर गाय की मौत, ग्रामीणों का जमावड़ा यात्री हुए परेशानी,पौन घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर -शाहगढ़ रेलमार्ग पर शुक्रवार शाम एक हादसा होने से करीब पौन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। घटना कल 20 सितम्बर को शाम करीब 5:15 बजे महादिया रेलवे क्रॉसिंग संख्या 182 सी (ई-2) के पास हुई, जब अचानक एक गाय ट्रैक पर आ गई और ट्रेन की चपेट में कट गई।जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने गाय को बचाने का प्रयास करते हुए अचानक प्रेशर ब्रेक लगाया। इस दौरान ट्रेन का पाइप फट गया और गाड़ी को आपातकालीन रूप से रोकना पड़ा। हादसे के चलते ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।ट्रेन के अचानक रुकने और ट्रैक पर गाय कटने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में रेलवे क्रॉसिंग के पास भारी भीड़ जुट गई। लोग ट्रेन और हादसे के हालात को देखते रहे।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होते ही यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।सूचना पर रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और फटे पाइप को बदलकर तकनीकी खामी को दूर किया। मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।




