Uncategorized

धनपति वर्मा की अध्यक्षता में बरखेड़ा क्षेत्र में हुई सपा पीडीए की बैठक

पीडीए बैठक

धनपति वर्मा की अध्यक्षता में बरखेड़ा क्षेत्र में हुई सपा पीडीए की बैठक

वंचितों की आवाज बनेगी सपा की पीडीए पंचायत: धनपति वर्मा

पीलीभीत।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योराह कल्यानपुर एवं परेवा अनूप में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचर्चा पंचायत आयोजित की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। पंचायत का संचालन 128 विधानसभा महासचिव नरेश कुमार सागर ने किया,जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष चाचा बालकराम रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा वंचितों, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है।पीडीए पंचायत समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त मंच बनेगी। हमें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को हर गांव-गांव तक पहुँचाना है।इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, 129 विधानसभा पूरनपुर से संजय सिंह यादव, 128 विधानसभा महासचिव नरेश कुमार सागर, चंद्रप्रकाश यादव, अशोक कुमार वर्मा, ऋषिपाल वर्मा,वेदप्रकाश दीक्षित, कांताप्रसाद वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, महेश कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रताप वर्मा,राहुल गंगवार, यशपाल आचार्य, सोनू गंगवार समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।ग्राम ज्योराह कल्यानपुर एवं परेवा अनूप में आयोजित इस पंचायत में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली।सभा में भागवत सरण,राजकुमार गंगवार, शंकरलाल, दुर्वेश पाल, ज्ञानेंद्र सिंह, रामकिशोर, सुरेन्द्र कुमार,भूपराम, जितेंद्र पाल, अमरपाल, तेजराम, ओमपाल वर्मा सहित सैकड़ों सम्मानित ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनसभा के दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने सपा नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया और कहा कि समाजवादी पार्टी ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करती है।

_______

समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के वंचितों, किसानों और श्रमिकों की आवाज़ रही है।पीडीए जनचर्चा पंचायत समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बनेगी।हमारा कर्तव्य है कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों

धनपति वर्मा एडवोकेट (अध्यक्ष, विधानसभा बरखेड़ा सपा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!