यूपी

बरखेड़ा में सपा का जनसंदेश – जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी: धनपति वर्मा एडवोकेट”

बरखेड़ा में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचर्चा पंचायत सम्पन्न

बरखेड़ा में सपा का जनसंदेश – जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी: धनपति वर्मा एडवोकेट

बरखेड़ा में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचर्चा पंचायत सम्पन्न

मीनू बरकाती

पीलीभीत।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योराह कल्यानपुर एवं परेवा अनूप में पीडीए जनचर्चा पंचायत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष चाचा बालकराम रहे। संचालन 128 विधानसभा महासचिव नरेश कुमार सागर ने किया, जबकि अध्यक्षता बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने की।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे जिनमें संजय सिंह यादव (129 पूरनपुर विधानसभा),चंद्रप्रकाश यादव, अशोक कुमार वर्मा, ऋषिपाल वर्मा, वेदप्रकाश दीक्षित सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लेकर समाजवादी पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया और पीडीए पंचायत को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी हमेशा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पीडीए पंचायत समाज में सकारात्मक परिवर्तन की पहल करेगी और हम सभी का लक्ष्य है कि सपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाया जाए।”

धनपति वर्मा एडवोकेट (विधानसभा अध्यक्ष बरखेड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!