यूपी

प्रकृति से खिलवाड़ की सज़ा—मछली शिकार करते दबोचे गए दो शिकारी

माला रेंज टीम की सतर्कता से बच नहीं पाए शिकारी, मौके से गिरफ्तार

प्रकृति से खिलवाड़ की सज़ा—मछली शिकार करते दबोचे गए दो शिकारी

माला रेंज टीम की सतर्कता से बच नहीं पाए शिकारी, मौके से गिरफ्तार

 

पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज अंतर्गत गढ़ा सेक्शन की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को वन्यजीव शिकार करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी तालाब में मछली मारने के लिए जाल और कांटे लगाते हुए पाए गए।
सूचना के अनुसार गश्ती दल ने जब संदिग्ध गतिविधि देखी तो तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक का जाल और 10 अदद कांटे बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम पंचानन मंडल पुत्र विनय मंडल, निवासी माला कॉलोनी जिला पीलीभीत तथा पवित्र पुत्र शंकर, निवासी करनापुर भोपतपुर जिला पीलीभीत बताया। दोनों को रेंज कार्यालय लाकर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सेक्शन प्रभारी रामभारत यादव (वन दरोगा), मोहित सिंह (वन दरोगा), बीट प्रभारी जितेंद्र सिंह (वन रक्षक), दैनिक श्रमिक राजाराम और टीकाराम की सराहनीय भूमिका रही। उनकी तत्परता और सक्रियता से शिकारियों पर नकेल कसी जा सकी।ग्रामीण क्षेत्र में लगातार वन्यजीव संरक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियम विरुद्ध शिकार या प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!