यूपी

पूरनपुर से बरेली तक ट्रेन विस्तार की मांग, मंडल रेल प्रबंधन को सौंपा पत्र

पूरनपुर से बरेली तक ट्रेन विस्तार की मांग, मंडल रेल प्रबंधन को सौंपा पत्र

पूरनपुर, पीलीभीत।
नेकी की दीवार सामाजिक संस्थान ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधन इज्जतनगर, बरेली को एक पत्र सौंपकर मैलानी से बरेली तक सुबह 8 से 10 बजे के बीच ट्रेनों के विस्तार की मांग की। संस्था ने कहा कि पूरनपुर व आसपास क्षेत्र के लिए परिवहन का मुख्य साधन ट्रेन है, जिसका विस्तार आवश्यक है।संस्था ने यह भी आग्रह किया कि वर्तमान में चल रही ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाए ताकि पीलीभीत जाने वाले बुजुर्ग, बीमा एजेंट, छात्र-छात्राओं सहित दैनिक यात्रियों को सहूलियत मिल सके। संस्था ने तर्क दिया कि ट्रेनों के विस्तार से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापारियों व जरूरतमंदों को राहत होगी।मंडल रेल प्रबंधन ने संस्था की अपील को गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया और अधिकारियों को शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने बताया कि संगठन निरंतर रेलवे के साथ मिलकर साफ-सफाई, वृक्षारोपण व श्रमदान जैसे कार्य करता रहा है। कार्यक्रम में संस्थापक गुरमेल सिंह, रिकी गुप्ता, अदनान, कपिल कक्कड़, मोहम्मद महताब खान, अमनदीप सिंह खालसा, अनुश्री भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!