यूपी

अमरिया क्षेत्र में चोरियों का आतंक, दो दिन में दो घरों में नकब लगाकर आभूषण व नकदी चोरी

ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

अमरिया क्षेत्र में चोरियों का आतंक, दो दिन में दो घरों में नकब लगाकर आभूषण व नकदी चोरी

ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

अमरिया,पीलीभीत।अमरिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है। बीते दो दिनों में चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में दीवार में नकब लगाकर घरों को निशाना बनाया और लाखों के आभूषण व नकदी चुराकर फरार हो गए। लगातार वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।बुधवार की रात सरैनी तुरकुनिया गांव में चोरों ने तेजराम के घर को निशाना बनाया।पीछे से दीवार में नकब लगाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने सबसे पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी निकाल ली।गृहस्वामी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार चोरी गए सामान में दो जोड़ी सोने के पैंडिल,दो जोड़ी कानों के कुंडल,दो जोड़ी चांदी के कमर बिछुआ,तीन जोड़ी चांदी की पायल,चार साड़ियां,1600 रुपये नकद शामिल हैं। पीड़िता कृष्णा देवी ने बताया कि उनके पति बीमार हैं और इलाज के लिए घर में नकदी रखी गई थी। साथ ही दोनों पुत्रवधुओं के आभूषण भी अलमारी में सुरक्षित रखे थे, जिन्हें चोर ले उड़े।सुबह जब परिवार ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखने पर दीवार में नकब दिखाई दी। जब कुंडी तोड़ी गई तो अलमारी टूटी और सामान गायब मिला। घटना देखकर परिवार के होश उड़ गए।घटना से ठीक एक दिन पहले, गोपाल नगर में भी चोरों ने इसी तरह वारदात को अंजाम दिया। वहां भी घर के पीछे से नकब लगाकर तंजील अहमद के कमरे में घुसकर चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ा और सोने के आभूषण व नकदी चोरी कर ली।दो दिन में दो गांवों में लगातार चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों में खौफ पैदा कर दिया है। लोग रातभर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!