यूपी

रेलवे की उपेक्षा से ठप्प विकास, पूरनपुर में ट्रेनें शुरू करने की उठी जोरदार मांग

केंद्रीय रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पूरनपुर से बड़े शहरों के लिए रेल सेवा बहाली की अपील

रेलवे की उपेक्षा से ठप्प विकास, पूरनपुर में ट्रेनें शुरू करने की उठी जोरदार मांग

केंद्रीय रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पूरनपुर से बड़े शहरों के लिए रेल सेवा बहाली की अपील

 

पूरनपुर,पीलीभीत।ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन (रजि.) पूरनपुर ने क्षेत्र में रेल संचालन बहाली की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
समाज ने कहा कि लखनऊ– सीतापुर–मैलानी–पूरनपुर–बरेली–दिल्ली रेलखंड पर वर्षों से ट्रेनें बंद होने से यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पूरनपुर से बरेली व आगे की ट्रेनों की कमी के चलते स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।मांग है कि कम से कम पुराने टाइम टेबल के बराबर तो ट्रेनें चाहिए ही वरना क्षेत्र का विकास ठप्प सा हो गया है। इस रूट पर अधिक सवारियां होने के बावजूद रेल विभाग इस क्षेत्र की उपेक्षा कर रहा है। ज्ञापन में पूरनपुर से दिल्ली,लखनऊ, अमृतसर, कोलकाता, बनारस व मुंबई जैसे प्रमुख व्यापारिक व धार्मिक स्थलों के लिए नई ट्रेनों की भी मांग की गई। नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा स्वर्णकार के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन पर बड़ी संख्या में व्यापारियों और नगरवासियों ने हस्ताक्षर किए। ज्ञापन देने वालों में मुकेश वर्मा, सर्वेश स्वर्णकार, रवि वर्मा, सुनील कुमार वर्मा,अरविंद वर्मा, अनुज गुप्ता, एड. सुनील वर्मा, अंशू गुप्ता, योगेश वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!