क्राइमयूपी

बैंक से रुपए निकालकर बैग में रखे, उचक्कों ने ब्लेड से काटकर उड़ाए 60 हजार

आशा वर्कर का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

बैंक से रुपए निकालकर बैग में रखे, उचक्कों ने ब्लेड से काटकर उड़ाए 60 हजार

आशा वर्कर का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

पूरनपुर,पीलीभीत।बैग से आशा वर्कर के रुपए निकालने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। घटना से कर्ज चुकाने सहित अन्य उम्मीदों पर पानी फिर गया।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर की रहने वाली मंगली देवनाथ पत्नी तारक देवनाथ आशा वर्कर का पूरनपुर की बैंक में खाता संचालित हो रहा है। कर्ज सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने कई माह अपनी सैलरी नहीं निकाली थी। सोमवार आशा बहू मरीज को लेकर पूरनपुर सीएचसी आई थी। मरीज को सीएचसी लाने के बाद वह दोपहर बैंक में रुपए निकालने पहुंची इस दौरान उन्होंने 60 हजार निकालकर गिरने के बाद अपनी बैग में रख लिए। इसी बीच बैंक से लगे उचक्कों ने आशा के बैग को ब्लेड से काटकर 60 हजार की नगदी और जरूरी दस्तावेज निकाल लिए थे।अस्पताल से मरीज को एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करने के बाद दोबारा सीएचसी लौटी आशा बहू को बैग हल्का लगा।देखा तो वह ब्लेड से कटा हुआ मिला। इससे उनके होश उड़ गए।मामले की उन्होंने शिकायत कोतवाली पहुंच कर दी है। इस पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की।घटना से आशा बहू का रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कई माह से वह अपने खाते में सैलरी इकट्ठी कर रही थी। इससे कर्ज सहित जरूरी काम निपटाने की आस थी। घर में बेटियों के भी शादी करनी है। घटना से उनके सभी सपने चकनाचूर हो गए हैं। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। शीघ्र खुलासा करने की बात कही जा रही है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया रुपए निकालने के मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!