यूपी

सुबह से लाइन में लगे ग्रामीण, डाकखाना देर से खुलने पर जताया आक्रोश

राशन और पढ़ाई के लिए जरूरी आधार अपडेट में लापरवाही, ग्रामीण परेशान

सुबह से लाइन में लगे ग्रामीण, डाकखाना देर से खुलने पर जताया आक्रोश

राशन और पढ़ाई के लिए जरूरी आधार अपडेट में लापरवाही, ग्रामीण परेशान

पूरनपुर,पीलीभीत। आधार अपडेट की समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। कलीनगर में केवल डाकखाने में ही आधार अपडेट किए जाते हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोग सुबह से ही यहां पहुंचने लगते हैं। डाकखाना लेट से खुलने पर तड़के से यहां पहुंची भीड़ में जमकर हंगामा काटा। भीड़ में धक्का मुक्की होने पर कई बार नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई भी इंतजाम नहीं देखे गए।
राशन कार्ड, शैक्षिक संस्थानों सहित अन्य जगह आधार कार्ड की महत्वता बढ़ गई है। नाम में त्रुटि सहित अन्य खामियों होने पर लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं आधार कार्ड अपडेट न होने से राशन कार्ड से भी नाम काटने डर है। कलीनगर के डाकखाना में आधार कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। इसको लेकर कस्बे सहित आसपास क्षेत्र से लोगों की यहां काफी भीड़ में उमड़ रही है। पोस्टमार्टर और पोस्टमेन की लापरवाही से यहां आने वाले लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार तड़के ही यहां लोगों के पहुंचने से भारी भीड़ जमा हो गई। लगभग 9:30 बजे तक डाकखाना न खुलने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद यहां पहुंचे जिम्मेदारों ने डाकखाना खोलकर काम शुरू किया। भीड़ अधिक होने पर धक्का मुक्की होने पर कई बार मारपीट तक की नौबत आ गई। सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई भी व्यवस्था नहीं देखी गई। जमुनिया निवासी जगपाल ने बताया आधार अपडेट के लिए सुबह 6 बजे यहां आ गए थे। 9:30 बजे तक यहां डाकखाने का कोई भी जिम्मेदारी कर्मचारी नहीं पहुंचा। नवदिया की गीता देवी ने बताया उनकी बेटी का आधार अपडेट होना है। सुबह से ही लाइन में लग गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा कई लोगों ने भी अपनी समस्याएं बताईं।
—————

मंगलवार टोकन बांटने थे इसलिए अधिक भीड़ हो गई। 9:20 पर लोगों को टोकन देना शुरू किया है।जिन्हे टोकन मिलेगा वही आधार कार्ड अपडेट कराने आएंगे।

विजयपाल
इंचार्ज पोस्टमार्टर
कलीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!