पूरनपुर में समिति स्तरीय सर्वे सट्टा शिकायत निवारण मेला शुरू, किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

पूरनपुर में समिति स्तरीय सर्वे सट्टा शिकायत निवारण मेला शुरू, किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
पूरनपुर,पीलीभीत।
जिले में गन्ना किसानों की सट्टा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए समिति स्तरीय सर्वे सट्टा शिकायत निवारण मेला मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पूरनपुर में यह मेला 16 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक लगातार चलेगा। मेले का उद्घाटन सत्र मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्य, डीसीओ पीलीभीत तथा एससीडीआई पूरनपुर उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में गन्ना कृषक भी मेले में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य किसानों की सट्टा संबंधी शिकायतों का तत्काल और पारदर्शी निस्तारण करना है। इसके लिए सर्किलवार सभी गन्ना प्रवेश केंद्रों पर काउंटर स्थापित किए गए हैं। संबंधित गांवों से आने वाले किसानों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।डीसीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शिकायत दर्ज होते ही उसका निस्तारण उसी समय किया जाएगा। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मेले में आने वाले किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और समाधान सुनिश्चित करें।गन्ना किसानों ने इस पहल का स्वागत किया और आशा जताई कि इससे उनकी वर्षों पुरानी कई समस्याओं का निपटारा होगा। किसानों ने कहा कि इस तरह के मेले समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि फसल से जुड़ी दिक्कतों को तत्काल दूर किया जा सके। यह जानकारी सहकारी गन्ना विकास समिति पूरनपुर के अध्यक्ष नितिन दीक्षित ने दी है।




