गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार, ग्रामीण दहशत में
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेंदुए का वीडियो, ग्रामीण बोले – इंसानों पर भी हो सकता है हमला

गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने बकरी को बनाया शिकार, ग्रामीण दहशत में
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेंदुए का वीडियो, ग्रामीण बोले – इंसानों पर भी हो सकता है हमला
गोरा,पीलीभीत।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर गोटिया गाँव में शनिवार शाम तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। गाँव के निवासी जसपाल सिंह अपनी बकरियों को चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक एक बकरी पर हमला कर दिया। हमले से घबराए जसपाल जान बचाकर भाग खड़े हुए, जबकि तेंदुआ बकरी को दबोचकर खेत के अंदर ले गया।लगातार तेंदुए की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने कई बार खेतों और गाँव के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा है। यहाँ तक कि ग्रामीणों ने तेंदुए के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किए हैं। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुआ अब तक खुलेआम घूम रहा है।आज उसने बकरी को शिकार बनाया है, कल इंसान पर भी हमला कर सकता है।रविवार को भी शादी खाद भंडार क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया।इसके बाद से लोगों में और अधिक दहशत फैल गई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएँ और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।




