यूपी
साफ-सुथरा वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव:पंचायत सचिव सुरेश वर्मा
भायपुर टंडोला पंड़रिया मे ग्राम प्रधान और सचिव की जोड़ी ने मिलकर कराया सैनिटाइजर, ग्रामीणों ने की जमकर सराहना

साफ-सुथरा वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव:पंचायत सचिव सुरेश वर्मा
भायपुर टंडोला पंड़रिया मे ग्राम प्रधान और सचिव की जोड़ी ने मिलकर कराया सैनिटाइजर, ग्रामीणों ने की जमकर सराहना
पूरनपुर,पीलीभीत।बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पंचायत प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है।पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत भायपुर और टडोला एंव पकड़िया में पंचायत सचिव सुरेश वर्मा और ग्राम प्रधान की संयुक्त पहल पर शनिवार को तीनो पंचायतो में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।सुबह से ही पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से मुख्य गलियों,रास्तों, सार्वजनिक स्थलों,हैंडपंपों के आसपास और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष छिड़काव किया गया।छिड़काव के दौरान ग्रामीणों ने भी सहयोग करते हुए सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।बरसात का मौसम शुरू होते ही गाँव में गंदगी और पानी भराव के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया था।ग्रामीण डेंगू और मलेरिया को लेकर चिंतित थे। ऐसे समय में पंचायत की इस पहल से लोगों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने कहा कि नियमित छिड़काव और सफाई अभियान से गाँव में बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।पंचायत सचिव सुरेश वर्मा ने इस मौके पर कहा साफ-सुथरा वातावरण ही बीमारियों से बचाव और स्वस्थ समाज की नींव है। पंचायत प्रशासन समय- समय पर गाँव में स्वच्छता और सैनिटाइजर अभियान चलाता रहेगा।भायपुर और टंडोला एंव पड़रिया ग्राम प्रधानो ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गाँव की हर समस्या का समाधान पंचायत की प्राथमिकता है।आगे भी स्वच्छता और विकास कार्यों को पूरे जोश के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।गाँव के लोगों ने पंचायत सचिव और प्रधान की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि सचिव सुरेश वर्मा की कार्यशैली हमेशा पारदर्शी और जनहितकारी रही है।ग्राम प्रधान गाँव की हर छोटी-बड़ी समस्या पर तुरंत ध्यान देते हैं।दोनों की मेहनत और दूरदर्शिता से गाँव का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित बन रहा है।




