यूपी

बराही रेंज स्टाफ ने चलाया रात्रि गश्त अभियान, ग्रामीणों को किया सतर्क

बराही रेंज स्टाफ ने चलाया रात्रि गश्त अभियान, ग्रामीणों को किया सतर्क

पीलीभीत।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज अंतर्गत ग्राम मैनी गूलरिया में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात विशेष मॉनिटरिंग अभियान चलाया। इस दौरान।फैजुल्लागंज बीट स्टाफ पूरी तरह अलर्ट रहा। हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखने और ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए बाघ मित्र अदनान खान भी टीम के साथ मौजूद रहे।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का झुंड खेतों की ओर बढ़ सकता था, इसलिए टीम ने गांव के आसपास गश्त बढ़ाई। ग्रामीणों को आग जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को दूर रखने के लिए भी निर्देश दिए गए।मॉनिटरिंग में शामिल बाघ मित्र अधनान खान ने बताया हाथियों की आवाजाही से फसलें नुकसानग्रस्त हो सकती हैं। हमने गांव के लोगों को सतर्क किया और हाथियों को आबादी से दूर रखने का हर संभव प्रयास किया।”बराही रेंज के फैजुल्लागंज बीट के कर्मचारियों ने बताया कि रात्रि गश्त लगातार जारी रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। टीम का कहना है कि ग्रामीणों के सहयोग से ही हाथी-मानव टकराव जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!