यूपी

पुलिया पर रोज़ दिखता है तेंदुआ, वायरल वीडियो से मची सनसनी

पुलिया पर रोज़ दिखता है तेंदुआ, वायरल वीडियो से मची सनसनी

गोरा,पीलीभीत।सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों भय के साए में जी रहे हैं। कारण है केसरपुर कला मार्ग पर लगातार तेंदुए की मौजूदगी। यही नहीं, ग्रामीणों ने दावा किया है कि पिछले दो महीनों से एक शेर भी इसी मार्ग पर सक्रिय है। रोज़ाना रात के समय इन वन्यजीवों की मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।ग्रामीणों ने बताया कि अच्छन की आढ़त से मगतपुर गोटियां और केसरपुर कला को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर एक छोटी पुलिया है। लगभग हर रात 11 बजे से 12 बजे के बीच तेंदुआ और शेर वहां बैठते देखे जाते हैं। इनकी कई वीडियो भी वायरल हो चुकी हैं, जो स्थानीय लोगों के डर की पुष्टि करती हैं।मार्ग से होकर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों ने बताया कि अब अंधेरा होते ही इस रास्ते पर निकलना जोखिम भरा लगता है। लोग मजबूरी में भी समूह बनाकर या दिन के समय ही आवागमन करना पसंद कर रहे हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार सूचित करने के बावजूद अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि वन विभाग ने समय रहते इन वन्यजीवों को नहीं पकड़ा तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वे सामूहिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!