यूपी
पूरनपुर में परोरा की सब्जी और सेमई खाने से फूड प्वॉइजनिंग
एक ही परिवार के सात लोग अस्पताल में भर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया हालचाल

पूरनपुर में परोरा की सब्जी और सेमई खाने से फूड प्वॉइजनिंग
एक ही परिवार के सात लोग अस्पताल में भर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया हालचाल
- पूरनपुर, पीलीभीत।परोरा की सब्जी और सेमई खाने से एक ही परिवार के सात लोग फ़ूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ती देख सभी को सरकारी अस्पताल लें जाया गया। जहां डॉक्टरों ने फ़ूड प्वॉइजनिंग होने की आंशका जताई। और सभी का उपचार शुरू किया।
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में शुक्रवार की शाम एक ही परिवार के सात सदस्य फूड प्वॉइजनिंग की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक भागवती (65) पत्नी रामकिशोर, रामप्रकाश (42) पुत्र खेमकरन, गीता देवी (35) पत्नी रामप्रकाश, आराध्या (10) पुत्री रामप्रकाश, अंश (18) पुत्र रामनिवास, तन्या (20) पुत्री रामनिवास और प्रदीप देवल (33) पुत्र रामकिशन ने परोरा की सब्जी और सीमई खाई थी।रात को सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शनिवार सुबह करीब आठ बजे सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोगों को चक्कर और उल्टियों की शिकायत शुरू हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताते हुए सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल सभी की स्थिति डॉक्टरों की निगरानी में स्थिर बताई जा रही है।सूचना पाकर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार और हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।




