यूपी

कलीनगर में ब्लॉक की मांग तेज, डॉ. गुरभाग सिंह को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों ने जताई परेशानी,मुख्यमंत्री को अवगत कराने का मिला आश्वासन

कलीनगर में ब्लॉक की मांग तेज, डॉ. गुरभाग सिंह को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों ने जताई परेशानी,मुख्यमंत्री को अवगत कराने का मिला आश्वासन

कलीनगर,पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में तहसील मुख्यालय पर ही ब्लॉक की स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है। सैकड़ो ग्रामीणों ने ब्लॉक बनाने को लेकर कस्बे में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पूरे मामले को मुख्यमंत्री को अवगत कराने का भरोसा दिलाया है। अब लोगों को ब्लॉक बने की उम्मीद जागी है।
कलीनगर में पहले से तहसील मौजूद है, जहाँ किसान, महिलाएँ, छात्र और बुजुर्ग शासकीय कार्यों के लिए आते हैं। प्रस्तावित ब्लॉक यदि 5 किलोमीटर दूर माधोटांडा में स्थापित होता है तो आम जनता को अतिरिक्त खर्च और समय की बर्बादी झेलनी पड़ेगी। बरसात के दिनों में परिवहन की समस्या और भी विकराल हो जाएगी। शनिवार कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से मिलने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गुरभाग सिंह को लोगों ने अपनी कई महत्वपूर्ण समस्याएं बताईं। इसमें कलीनगर में ही ब्लॉक बनाने की समस्या अहम बताई है। मामले में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लेटर पैड पर ज्ञापन भी दिया गया है। अन्य कई लोगों ने भी अलग ज्ञापन देकर कलीनगर में ही ब्लॉक बनाने की मांग की है। भाजपा नेता पवन जायसवाल ने कहा जनता की सुविधा को देखते हुए तहसील और ब्लॉक दोनों को कलीनगर में ही स्थापित किया जाए, जिससे शासकीय कार्यवाही सुगमता और शीघ्रता से हो सके। पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार ने कहा बीते कई वर्षों से ग्रामीण, सामाजिक संगठन और पंचायत प्रतिनिधि समय-समय पर अधिकारियों और नेताओं को ज्ञापन सौंपते रहे हैं। लेकिन अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया। अब उनकी सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है। ब्लॉक को दूर स्थानांतरित करने का निर्णय कुछ लोगों के राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। इसका खामियाजा गरीब और किसान वर्ग को भुगतना पड़ेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने कहा कलीनगर में लोगो ने कहा कि वे अब आंदोलन की राह पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। “जब तक कलीनगर को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल जाता, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। सरकार को हमारी आवाज सुननी ही पड़ेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुनील कटियार, संजय गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी, पवन जायसवाल, अशोक देवल, सुमित शर्मा, रवि गुप्ता, प्रशांत पांडेय, डॉ राम बहादुर शर्मा, बबलू गुप्ता, अरविंद यादव, राकेश कुमार, प्रमोद कटियार, सुमित शर्मा, पूर्णेद्र शर्मा एडवोकेट, प्रेम प्रकाश पासवान, विजय मिश्रा, नवीन चड्डा, नाजिम खान, ओम प्रकाश, इरफान, प्रेमपाल, सिकंदर, राजा गुप्ता, अजय, सुमित, रामौतार पांडेय, ताहिर सिद्दीकी, गौरव सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राम रतन शर्मा ने किया।

माधोटाडा में संसाधनों की कमी, कलीनगर में करने होंगे प्रयास

कलीनगर में नए ब्लॉक बनाने की मांग तेज हो रही है। कस्बे के सुमित शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर डीडीओ संजय कुमार ने जवाब देते हुए साफ कहा है कि संसाधनों की कमी के चलते फिलहाल माधोटांडा को ब्लॉक बनाने की कोई कार्यवाही संभव नहीं है। कलीनगर को नया विकास खंड (ब्लॉक) बनाए जाने को लेकर शासन स्तर पर मजबूत पैरवी करनी होगी। लोगो का मानना है इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। ब्लाक की उम्मीद को लेकर लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!