यूपी
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क निगरानी, पुलिस-एसएसबी का संयुक्त गश्ती अभियान

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क निगरानी, पुलिस-एसएसबी का संयुक्त गश्ती अभियान
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में एएसपी विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर प्रतीक दहिया के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान माधोटांडा प्रभारी अशोकपाल, एसएसबी, पीएसी और थाना माधोटांडा पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।




